फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Heavy rains cause setback to HRTC, 109 bus routes affected

Kangra News: भारी बारिश से एचआरटीसी को झटका, 109 बस रूट प्रभावित

Mon, 25 Aug 2025 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 25 Aug 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains cause setback to HRTC, 109 bus routes affected
धर्मशाला। प्रदेश में शनिवार रात से जारी भारी बारिश ने यातायात की रफ्तार थाम दी है। भूस्खलन और सड़कों के बंद होने से रविवार को एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के तहत कुल 109 बस रूट प्रभावित हुए। इनमें 35 रूट रद्द, 33 बाधित और 41 रूटों पर बसें केवल आधे रास्ते तक ही जा पाईं।
विज्ञापन

एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि डिपो धर्मशाला में 18 रूट रद्द और 2 बाधित रहे। नगरोटा बगवां में एक रूट रद्द, जबकि 15 रूटों पर बसें आधे रास्ते तक चलीं। पालमपुर डिपो के 4 रूट बाधित रहे। पठानकोट डिपो में 2 रूट रद्द, 3 बाधित और 10 रूटों पर बसें बीच से लौटीं। बैजनाथ डिपो में 10 रूट रद्द हुए।
विज्ञापन

वहीं, चंबा डिपो के 4 रूट रद्द, 24 बाधित और 9 रूटों पर आंशिक संचालन हुआ। जोगिंद्रनगर डिपो में 9 रूट आधे रास्ते तक ही चल पाए। कुल 778 रूटों में से 109 रूट प्रभावित होने से निगम को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed