फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Heat increased, Jal Shakti department on alert regarding drinking water

Kangra News: गर्मी बढ़ी, पेयजल को लेकर जलशक्ति विभाग अलर्ट

Tue, 08 Apr 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 08 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Heat increased, Jal Shakti department on alert regarding drinking water
धर्मशाला। कांगड़ा के जिला में बढ़ती गर्मी के साथ जलशक्ति विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। विभाग की ओर से पेयजल किल्लत शुरू होने पर पहले ही तैयारियां शुरू कर दी है, ताकि गर्मियों में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना न करना पड़े। जलशक्ति विभाग के कांंगड़ा-चंबा के मुख्य अभियंता ने उपमंडल अधिकारियों और अधिशासी अभियंताों को आदेश जारी किए हैं कि वे अपने क्षेत्र की पेयजल योजनाओं की मॉनिटरिंग करें। अगर किसी पेयजल योजना में जलस्तर कम होता है और इसकी सप्ताह बार रिपोर्ट तैयार की जाए। इसके अलावा विभाग की ओर पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों में नलों में टुल्लू पंप लगाने वाले उपभोक्ताओं पर भी शिकंजा कसने की योजना बना ली है।
विज्ञापन


अगर कोई उपभोक्ता नलों के साथ टूलूपंप लगाते हुए पकड़ा जाता है तो उसका टूलूपंप जब्त करने के साथ कनेक्शन भी काट दिए जाएगा। वहीं नियमों के तहत उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। गर्मियों में बगीचों में पेयजल से सिंचाई करने वाले उपभोक्ताओं पर भी नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन

गर्मियों के साथ ही जिला कांगड़ा में विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं की मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए हैं। हर सप्ताह पेयजल योजनाओं की रिपोर्ट मांगी जा रही है। अभी तक सभी पेयजल योजनाओं में जलस्तर सामान्य है। आने वाले दिनों में लोगों को पेयजल किल्लत न होने इसके विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक गर्ग, मुख्य अभियंता, जलशक्ति विभाग
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed