{"_id":"6ad1419bd6c7164a5e0bbf11","slug":"health-sub-centre-built-at-a-cost-of-3052-lakh-becomes-operational-in-jiya-kangra-news-c-95-1-ssml1021-261757-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जिया में 30.52 लाख से बना स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जिया में 30.52 लाख से बना स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू
Fri, 16 Oct 2026 02:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। विधायक आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत जिया में 30.52 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इससे जिया सहित आसपास की करीब आधा दर्जन पंचायतों के लोगों को घर-द्वार पर प्राथमिक उपचार और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। विधायक ने अधिकारियों को स्वास्थ्य उपकेंद्र में चहारदीवारी बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिया स्कूल का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों से भी बातचीत की। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की सड़कों, संपर्क मार्गों और बस सेवा से जुड़ी मांगें रखीं। विधायक ने इन पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. ओमेश भारती, बीडीओ पालमपुर हरि कृष्ण, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनीत शर्मा और बीएमओ गोपालपुर डॉ. अनुपमा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन