फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   health

एक साथ 34 मामले आने के बाद नूरपुर की पांच पंचायतें सील

Tue, 18 Aug 2020 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
health
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडल में रविवार रात एकसाथ 34 पॉजिटिव मामले आने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। नूरपुर क्षेत्र में कोरोना का सामुदायिक संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया है। एक साथ इतने मामले आने के बाद जिला प्रशासन ने पंजाहड़ा सहित आघार, धनेटी, कमनाला व जाच्छ पंचायतों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। इन्हें सील करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम नूरपुर डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने सोमवार को पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि गत दिनों पंजाहड़ा पंचायत में कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद इस पंचायत को पहले ही पूरी तरह से सील कर दिया गया था। लेकिन रविवार को क्षेत्र में एक साथ 34 कोरोना के मामले आने पर प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियातन पांच पंचायतों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। वहीं साथ लगती पांच अन्य पंचायतों सुखार, चरुड़ी, भलेटा, छतरोली सहित भलून को बफर जोन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि सारे एरिया को सील कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में लोगों व वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रोक रहेगी। जबकि मेडिकल इमरजेंसी, मेडिकल सहित आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारी और लोग विशेष अनुमति पत्र के साथ आवाजाही कर सकेंगे। यह आदेश 30 अगस्त तक प्रभावी रहेंगे। एसडीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक रहेगी। आदेशों की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इन सभी पंचायतों को सैनिटाइज किया जा रहा है। लोगों को इस सुविधा के बारे में जानकारी देने के लिए सभी पंचायतों में विशेष प्रचार वाहन से भी जरूरी सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन

एरिया में चलाया गया एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान
एसडीएम ने बताया कि इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विशेष एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया गया है। इन पंचायतों में कोविड-19 के मरीजों के संपर्क में आए लोग तुरंत अपनी सूचना प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दें। प्रारंभिक संपर्क में आए सभी लोग 14 दिन के लिए खुद को आईसोलेट कर लें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसूर बाजार भी रहेगा बंद
एसडीएम ने बताया कि जसूर बाजार को एहतियातन कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि मेडिकल दुकानें, बैंक व कार्यालय खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि हालात सामान्य होने पर बाजार को खोलने पर विचार किया जाएगा। जसूर सब्जी मंडी पूरी तरह से खुली रहेगी। लेकिन इस दौरान सब्जी मंडी में कोविड-19 के निर्धारित प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान नायब तहसीलदार देसराज ठाकुर, एसआई पीएस जरियाल, पंचायत प्रधान लेखराज शर्मा, उपप्रधान संदीप शर्मा, समाजसेवी याकूब खान, पटवारी संजीव कुमार, संजीव सैन, पंचायत सचिव अजय संतोषी सहित अन्य पंचायत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed