फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Health Department Alert: A new VIP room will be built in Dharamshala Hospital

वीआईपी मूवमेंट से पहले धर्मशाला अस्पताल में बनेगा नया वीआईपी कमरा

Fri, 27 May 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Health Department Alert: A new VIP room will be built in Dharamshala Hospital
धर्मशाला। प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में अगले माह प्रस्तावित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट है। वीआईपी मूवमेंट को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के साथ मिलकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी हर आवश्यक तैयारी के लिए जुट गया है। इसी के तहत क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में एक नया वीआईपी कमरा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले धर्मशाला अस्पताल में दो वीआईपी कमरे हैं। अब यहां वीआईपी कमरों की संख्या तीन हो जाएगी। धर्मशाला में वीआईपी मूवमेंट बढ़ने से पहले इन तीनों वीआईपी कमरों की आवश्यक मरम्मत कार्य करवाने के बाद रंग-रोगन और अन्य तमाम सुविधाओं को सुनिश्चित करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्पेशल वार्ड के तहत आने वाले इन तीनों वीआईपी कमरों में वेंटिलेटर से लेकर मॉनीटर, इमरजेंसी क्रैश कार्ट, इमरजेंसी में दी जाने वाली दवाइयों सहित अन्य तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। इसके अलावा इनके लिए आईसीयू की सुविधा भी अलग से रहती है। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की तीसरी मंजिल पर ये कमरे बनाए गए हैं। तीसरी मंजिल पर पहले से 706 और 707 नंबर कमरे थे। अब यहां कमरा नंबर 704 को भी वीआईपी मरीजों के उपचार के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

तीनों वीआईपी कमरे किए जा रहे तैयार: डॉ गुलेरी
क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि तीनों वीआईपी कमरों की आवश्यक मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। स्पेशल वार्ड के तहत आने वाले इन तीनों कमरों में दवाइयों सहित अन्य तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed