फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Haripur's ancient temples will be renovated with one crore rupees

Kangra News: एक करोड़ से संवरेंगे हरिपुर के पुरातन मंदिर

Mon, 11 Mar 2024 02:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 11 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Haripur's ancient temples will be renovated with one crore rupees
गुलेर(कांगड़ा)। ऐतिहासिक नगरी हरिपुर के पुरातन मंदिरों और धरोहरों को अब नई पहचान मिलेगी। इनके जीर्णोद्धार का सपना अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की बदौलत हकीकत होने जा रहा है, जिससे इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा सेवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हरिपुर में इन धरोहरों के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत होने की घोषणा की है। प्रथम चरण में तीन पुरातन मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते कुछ माह पहले देहरा विधानसभा से लगभग 60 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता डॉ. सुकृत सागर की अगुवाई में इन धरोहरों के जीर्णोद्धार के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिला था और एक प्रोजेक्शन के माध्यम से इन धरोहरों के जीर्णोद्धार की मांग को उनके समक्ष रखा था। उन्होंने ऐतिहासिक धरोहरों की दयनीय स्थिति के बारे उन्हें विस्तारपूर्वक बताया था। जिसके बाद अनुराग ठाकुर के निर्देशों पर हाल ही में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के निदेशक वसंत कुमार ने दिल्ली से अपनी टीम सहित हरिपुर में आकर धरोहरों का निरीक्षण करके एस्टीमेट तैयार करके विभाग को दिए थे। केंद्रीय मंत्री ने भी प्राथमिकता के आधार पर इस विषय पर खुद दिलचस्पी लेकर एक करोड़ रुपये स्वीकृत करवाए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार सोई हुई : अनुराग
अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी और पूर्व की जयराम सरकार के समय उन्होंने बल्क ड्रग पार्क मंजूर करवाया है। इसके निर्माण के लिए दो हजार करोड़ रुपये दे दिया है। इसमें करीब 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा, लेकिन राज्य सरकार सोई हुई है और इस पर काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed