{"_id":"6aa8525d785f95599407d38a","slug":"haripur-college-pta-to-be-formed-on-the-23rd-now-kangra-news-c-95-1-kng1005-255769-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हरिपुर काॅलेज की पीटीए का गठन अब 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हरिपुर काॅलेज की पीटीए का गठन अब 23 को
Tue, 15 Sep 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
हरिपुर (कांगड़ा)। चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (गुलेर) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सोमवार को बुलाई गई पीटीए (अभिभावक-शिक्षक संघ) कार्यकारिणी के गठन की बैठक स्थगित कर दी गई। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में अभिभावकों और सदस्यों की पर्याप्त संख्या न होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। अब नई कार्यकारिणी के गठन के लिए अगली बैठक 23 सितंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे प्राचार्य कार्यालय में होगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यकारिणी के गठन में सहयोग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन