फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hard work shines, meritorious students shine in NMMS exam

Kangra News: मेहनत की चमक, एनएमएमएस परीक्षा में छाए मेधावी

Tue, 10 Mar 2026 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Mar 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Hard work shines, meritorious students shine in NMMS exam
लंबागांव स्कूल की अदिति
धर्मशाला/कांगड़ा/जवाली। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। साधारण पृष्ठभूमि और ग्रामीण परिवेश से संबंध रखने वाले इन मेधावियों ने न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि यह साबित कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हों तो अभाव सफलता की राह में बाधा नहीं बनते।
विज्ञापन

एससीईआरटी सोलन द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफल होने वाले इन विद्यार्थियों को अब आगामी चार वर्षों (कक्षा 9वीं से 12वीं) तक 1,000 रुपये प्रतिमाह (कुल 48,000 रुपये) की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई सुगम हो सकेगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ (जवाली) के आठवीं कक्षा के छात्र तनुज कुमार ने जिला कांगड़ा में 8वां रैंक (95 फीसदी अंक) प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

तनुज के पिता राकेश कुमार और माता सुषमा देवी ने बताया कि उनके बेटे ने बिना किसी निजी ट्यूशन के यह मुकाम हासिल किया है। इससे पूर्व उनकी बड़ी बेटी पल्लक भी प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में रह चुकी है। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अध्वानी की छात्रा सौम्य कश्यप ने राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। प्रधानाचार्य विनोद कौंडल ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधारण परिवारों के बच्चों ने पेश की मिसाल
लंबागांव/शाहपुर/राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अपर लंबागांव की छात्रा अदिति ने इस परीक्षा को पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अदिति के पिता सुरिंदर कुमार लुधियाना में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वहीं, शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ंज के छात्र अंशुल कुमार ने अपनी मेहनत से स्कॉलरशिप हासिल की है। अंशुल के पिता महंदू राम पेशे से ड्राइवर हैं और दिल्ली में कार्यरत हैं। वहीं, राजा का तालाब स्थित राजकीय उच्च विद्यालय गुरियाल की मेधावी छात्रा मानवी ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। मुख्याध्यापिका सविता ने मानवी को एक अनुशासित और मेहनती छात्रा बताया।
सिहोरपाईं और गुलेर के विद्यार्थी भी छाए
धर्मशाला/गुलेर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहोरपाईं के दो विद्यार्थियों शिवांश और आरुष ने एक साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का मान बढ़ाया है। प्रधानाचार्य बीआर कमल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुलेर की छात्रा स्मृति गुलेरिया ने भी इस कठिन परीक्षा को पास कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य बलदेव सिंह ने स्मृति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

क्योर स्कूल के चार विद्यार्थियों ने मारी बाजी
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला क्योर के मेधावी विद्यार्थियों ने एनएमएमएस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। एससीईआरटी सोलन द्वारा घोषित परिणाम में आठवीं कक्षा के चार विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है। इनमें नैन्सी ठाकुर पुत्री सुरजीत कुमार, नंदनी पुत्री रमेश कुमार, अंशिका कपूर पुत्री मुंशी राम और कृष्ण कुमार पुत्र राज कुमार शामिल हैं। स्कूल प्रबंधन समिति और स्टाफ ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को बधाई दी है।

लंबागांव स्कूल की अदिति

लंबागांव स्कूल की अदिति

लंबागांव स्कूल की अदिति

लंबागांव स्कूल की अदिति

लंबागांव स्कूल की अदिति

लंबागांव स्कूल की अदिति

लंबागांव स्कूल की अदिति

लंबागांव स्कूल की अदिति

लंबागांव स्कूल की अदिति

लंबागांव स्कूल की अदिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed