फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hamirpur team won the volleyball competition

Kangra News: हमीरपुर की टीम ने जीती वाॅलीबाल प्रतियोगिता

Mon, 27 Oct 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur team won the volleyball competition
डरोह के हल्दरा में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत:
सांबा पंचायत के हल्दरा में खेले गए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डरोह (कांगड़ा)। निकटवर्ती पंचायत सांबा की राजकीय प्राथमिक पाठशाला हल्दरा के मैदान में यूएम एंटरप्राइजेज जालंधर के सौजन्य और मौल घाटी युवक मंडल के सहयोग से एक दिवसीय स्व. नरेश कुमार मेमोरियल वाॅलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 12 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में मेहर सिंह मौजूद रहे। टूर्नामेंट में यूएम एंटरप्राइजेज जालंधर के मालिक संदीप खुराना उर्फ बब्बू भी मौजूद रहे। पहले सेमीफाइनल में हमीरपुर व बोदा की टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें हमीरपुर की टीम जीती और फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल पाहड़ा और जालग के बीच खेला गया। पाहड़ा की टीम विजेता रही और फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच हमीरपुर व पाहड़ा की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें हमीरपुर टीम विजेता रही। विजेता टीम को 15000 रुपये और ट्राॅफी के साथ सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रही टीम को 7100 रुपये और ट्राॅफी दी गई। तीसरे स्थान के लिए बोदा व जालग की टीमों के बीच मैच खेला गया, जिसमें बोदा टीम विजेता रही। तीसरे स्थान के लिए 2100 रुपये इनाम के रूप में दिए गए। विजेता खिलाड़ियों को व्यक्तिगत स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। प्रतियोगिता में सांबा पंचायत के उपप्रधान संजय गुलेरिया, राजकुमार, राजीव लगवाल, दलवीर सिंह, ब्रिजेंद्र, कुलदीप, गौरव, रिंकू आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed