{"_id":"6908d8677822ed045705e489","slug":"gyftft-kangra-news-c-399-1-dsl1012-384318-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मृतक की पत्नी को फोरलेन कंपनी देगी 25 लाख रुपये मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मृतक की पत्नी को फोरलेन कंपनी देगी 25 लाख रुपये मुआवजा
विज्ञापन
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। फोरलेन का निर्माण कार्य कर रही कंपनी में तैनात नगरोटा बगवां निवासी की रविवार को हुई मौत मामले में कंपनी मृतक की पत्नी को मुआवजा देगी। कंपनी की ओर से उसके खाते में 25 लाख रुपए जमा करवागी। इसके साथ ही 10 लाख रुपए बीमा के रूप में दिए मृतक की पत्नी को दिए जाएंगे। साथ ही मृतक के बेटे को उसकी योग्यता के अनुसार कंपनी में नौकरी दी जाएगी। यह सहमति कंपनी और मृतक के परिजनों के बीच बनी है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को नगरोटा बगवां निवासी अजय कुमार की फोरलेन कार्य के दौरान मौत हो गई थी। इसके चलते उसके परिजनों ने टांडा अस्पताल में कंपनी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की थी तथा जिला प्रशासन को भी आडे हाथों लिया था। वहीं पुष्टि करते हुई डी एस पी पालमपुर लोकेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन