{"_id":"61fac6c001bba56f801fcd05","slug":"gupt-navratri-begins-in-jwalamukhi-temple-kangra-news-sml39841792","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी मंदिर में माघ माह मे होने वाले गुप्त नवरात्रे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालामुखी मंदिर में माघ माह मे होने वाले गुप्त नवरात्रे शुरू
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार को माघ माह के गुप्त नवरात्र विधिवत पूजन-अर्चना से शुरू हुए। इन गुप्त नवरात्रों में 71 पुजारी और ब्राह्मण लगातार नौ दिन तक विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिए जप और पूजा पाठ करेंगे।
मंदिर में गुप्त नवरात्रों का शुभारंभ मंदिर अधिकारी और तहसीलदार दीनानाथ यादव ने विधिवत पूजन, सकंल्प और कन्या पूजन के साथ किया।
गुप्त नवरात्रों के दौरान अनुष्ठान पर बैठने वाले लगभग 71 पुजारियों और ब्राह्मणों को पुजारी आचार्य मधुसूदन और प्रशांत शर्मा ने विधिवत संकल्प दिलाया। पुजारी और न्यास सदस्य प्रशांत शर्मा ने बताया कि गुप्त नवरात्र के दौरान विश्व शांति और विश्व कल्याण के लिए मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गणपति, गायत्री और दुर्गा सप्तशती पाठ और अन्य जप किए जाएंगे और अनुष्ठान के नौवें दिन हवन पूजन यज्ञ किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर न्यास सदस्य पुुजारी मधुसूदन शर्मा, प्रशांत शर्मा, सौरभ शर्मा, शशि चौधरी सहित मंदिर न्यास के कर्मचारी और पुजारी वर्ग भी उपस्थित रहे। मंदिर अधिकारी और तहसीलदार दीनानाथ यादव ने बताया कि मंदिर प्रशासन की तरफ से सभी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने सभी को गुप्त नवरात्रों की बधाई दी।