फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   GST hoteliers and

जीएसटी का होटल कारोबारियों और आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

Wed, 29 Jun 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
GST hoteliers and
धर्मशाला। होटलों में 1000 रुपये से कम किराये के कमरों सहित पैक दही, पनीर, शहद, मीट, मछली पर पांच प्रतिशत का नया जीएसटी स्लैब लगाने से आम आदमी सहित होटल कारोबारियों को झटका लगा है। पहले इन खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी नहीं लगती थी, लेकिन अब इन पर जीएसटी लगने से इसका सीधा बोझ आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं, ढाई साल से कोराना की मार झेल रहे होटल कारोबार के इसी साल अच्छे दिन शुरू हो रहे थे, लेकिन जीएसटी का नया स्लैब पटरी पर लौट रहे होटल कारोबार को भी काफी हद तक प्रभावित करेगा। जीएसटी को लेकर संवाददाता ने होटल कारोबारियों और दुकानदारों से चर्चा की। इस दौरान इस वर्ग ने अपने विचार कुछ इस तरह रखे।
विज्ञापन

आम आदमी की जेब पर पड़ेगा इसका असर
पैक दही, पनीर, शहद और अन्य खाद्य वस्तुओं पर लगाए गए पांच प्रतिशत जीएसटी का असर व्यापारी से ज्यादा आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इससे इन वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी होगी। इसका सीधे तौर पर आम आदमी वरा असर पड़ेगा। - रघुवीर सिंह, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता वर्ग को होगी परेशानी
इस फैसले से व्यापारी वर्ग से ज्यादा उपभोक्ता को परेशानी होगी। व्यापारी को जीएसटी पीछे से ही लगकर आती है, लेकिन, इससे खाद्य वस्तुओं में कीमतों में उछाल आएगा। जिसका सीधा प्रभाव आम आदमी पर पड़ेगा। - नरेश चड्ढ़ा, व्यापारी
जीएसटी का यह स्लैब होटल कारोबार को झटका
होटल व्यवसाय को पिछले ढाई साल से कोरोना की मार पड़ रही है। वहीं, अब 1,000 से कम कीमत के कमरे में भी पांच फीसदी जीएसटी लगाकर कारोबारियों पर टैक्स का बोझ डाला गया है। इससे सीधा असर आगे कारोबार पर पड़ेगा। - विवेक महाजन, होटल कारोबारी

जीएसटी के इस फैसले पर करना चाहिए सोच-विचार
होटल कारोबारियों कोरोना महामारी के नुकसान से अभी तक उभर नहीं पा रहे थे। होटल कारोबारियों के ढाई साल के बाद अच्छे दिन आना शुरू हुए थे। सरकार को अभी यह जीएसटी का नया स्लैब नहीं लगाना चाहिए था। सरकार को चाहिए कि इस फैसले को लेकर अभी सोच विचार करे। - राहुल धीमान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed