फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Green is mine now, development stopped during BJP government: Kamlesh

देहरा अब मेरा है, भाजपा सरकार के दौरान रुका विकास : कमलेश

Fri, 26 Jul 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Green is mine now, development stopped during BJP government: Kamlesh
देहरा अब मेरा है, भाजपा सरकार के दौरान रुका विकास : कमलेश
विज्ञापन

देहरा, ज्वालामुखी और जसवां परागपुर में घोषणाओं पर कैबिनेट मुहर लगने से खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा विस उपचुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से की गई घोषणाओं पर कैबिनेट में मुहर लगने के बाद जनता के बीच खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि करीब सात साल बाद देहरा हलके में बड़ी घोषणाएं हुई हैं। इससे अब उम्मीद है कि देहरा हलका भी अन्य क्षेत्रों की तरह विकसित होगा। देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर, ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर, जसवां परागपुर हलके के कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पिंदर ठाकुर, महासचिव इंद्र शर्मा, पुष्पिंद्र शर्मा आदि ने कहा कि सीएम सुक्खू मंत्रिमंडल ने पुलिस जिला देहरा, देहरा में लोक निर्माण विभाग का वृत खोलने, ज्वालामुखी में लोक निर्माण विभाग मंडल खोलने, पुलिस चौकी डाडासीबा को एसडीपीओ देहरा और मझीण को एसडीपीओ ज्वालामुखी के अंतर्गत पुलिस थानों के रूप में स्तरोन्नत करने, पुलिस स्टेशन ज्वालामुखी के अंतर्गत एक नई पुलिस चौकी ज्वालामुखी सिटी और पुलिस स्टेशन देहरा के अंतर्गत पुलिस चौकी मोइन स्थापित करने का निर्णय लेने पर आभार जताया। देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने भी इन फैसलों के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि देहरा अब मेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed