{"_id":"6b089343452b2767af021360","slug":"grant-constitutional-rights-to-the-states-obc-community-swaroop-kangra-news-c-399-dsl1012-558005-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के ओबीसी समुदाय को दें सांविधानिक अधिकार : स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के ओबीसी समुदाय को दें सांविधानिक अधिकार : स्वरूप
Fri, 27 Nov 2026 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंडल (पंजीकृत) ने प्रदेश सरकार की ओर से संविधान दिवस मनाने पर सवाल उठाए हैं। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल स्वरूप कोहली ने कहा कि सरकार संविधान दिवस मनाने से पहले ओबीसी समुदाय को उसके सांविधानिक अधिकार दे।
ओबीसी समाज पिछले 21 वर्षों से प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए आरक्षण की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
कर्नल कोहली ने कहा कि समुदाय पिछले चार वर्षों से 93वें संविधान संशोधन के अनुरूप उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए सांविधानिक आरक्षण लागू करने की मांग उठा रहा है।
इस संबंध में मुख्यमंत्री से बैठक कर ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन सरकार ने संशोधन के प्रावधानों को पूरी तरह लागू करने की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार संविधान दिवस मना रही है और दूसरी ओर ओबीसी समाज को सामाजिक न्याय के अधिकार से वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों को पहले 93वें संविधान संशोधन को लागू कर ओबीसी विद्यार्थियों को उनका हक दिलाना चाहिए।उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश राज्यों व केंद्रीय शिक्षण संस्थानों के अलावा हिमाचल में भी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को प्रवेश में आरक्षण मिल रहा है, जबकि ओबीसी वर्ग इससे वंचित है।
कर्नल स्वरूप कोहली और सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और हिमाचल प्रदेश घृत बाहती चाहंग महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने 93वें संविधान संशोधन के प्रावधानों को तत्काल लागू करने की मांग की है।