फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government will connect one lakh farmers with natural farming: Bali

एक लाख किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ेगी सरकार : बाली

Wed, 30 Apr 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 30 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Government will connect one lakh farmers with natural farming: Bali
कांगड़ा स्थित आवास पर जन समस्याएं सुनते पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली । स्रोत: डीपीआरओ
कांगड़ा। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष एक लाख नए किसानों को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही, प्राकृतिक खेती करने वाले सभी किसानों को हिम परिवार रजिस्टर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को अपने कांगड़ा स्थित आवास पर जन समस्याएं सुनने के बाद बाली ने बताया कि सरकार कृषि और बागवानी क्षेत्र को सुदृढ़ कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस वित्त वर्ष के दौरान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार दो हजार करोड़ रुपये व्यय करेगी।
विज्ञापन

कृषि और बागवानी उत्पादों का प्रसंस्करण और विपणन बेहतर तरीके से करने के लिए सरकार नई व्यवस्थाएं विकसित कर रही है। इसके अतिरिक्त, दुग्ध क्षेत्र के विकास के लिए भी कई नवोन्मेषी प्रयास किए जा रहे हैं। पशुधन का ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है, इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने हिम गंगा योजना को पहले चरण में पायलट आधार पर हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में आरंभ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएस बाली ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक खेती से उत्पादित हल्दी, गेहूं और मक्का के समर्थन मूल्य में इस वित्त वर्ष में वृद्धि की है। हल्दी का समर्थन मूल्य 90 रुपये, गेहूं का 60 रुपये, और मक्का का 40 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed