Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rajat Mandoti takes control of a major asset worth 2.5 lakh.

Kangra News: 2.5 लाख की बड़ी माली पर रजत मंदोती का कब्जा

Thu, 19 Nov 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 19 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rajat Mandoti takes control of a major asset worth 2.5 lakh.
बाबे दी पट्टियां में आयोजित दंगल में दांव लगाता पहलवान। संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी के साथ लगते बाबे दी पट्टियां में श्री मां ज्वाला दंगल कमेटी की ओर से आयोजित इनामी महादंगल में रजत मंदोती ने 2.50 लाख रुपये की बड़ी माली अपने नाम की।
विज्ञापन

रोमांचक फाइनल मुकाबले में रजत मंदोती ने बालू बोड़के को पराजित कर खिताब जीता। वहीं, 1.50 लाख रुपये की छोटी माली पर रजत ऊना ने कब्जा जमाया।
बड़ी माली जीतने के बाद रजत मंदोती ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर माता-पिता, देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इससे पूर्व, बुधवार को आयोजित महादंगल में विधायक संजय रतन मुख्य अतिथि तथा महंत महेंद्र गिरि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। परंपरा के अनुसार शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर से ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच झंडा और गुर्ज लाया गया। इसके बाद गोरख डिब्बी के महंत, पुजारी वर्ग, गणमान्य लोगों और कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में विधिवत रस्म अदायगी के साथ महादंगल का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

दंगल कमेटी के सदस्य नितिन शर्मा, अभिनव शर्मा, पंकज शर्मा, अभिप्रव, राहुल शर्मा और परीक्षित शर्मा ने बताया कि महादंगल में रजत मंदोती, बालू बोड़के, वासिब बाबा फलाही, विवेक बाबा फलाही, सुरजीत, आमिर खान, फिजा बिलवाल, छोटा थापा, हरी चंडीगढ़, शिवम, भोला अटारी, लक्की, सुमित ऊना हॉस्टल, रवि हुड्डा, प्रिंस मंदोती, मनु महाकाल अखाड़ा रोहतक और शाकिर नूर सहित कई नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। इसके अलावा 50 किलोग्राम वर्ग में उत्तर प्रदेश के पहलवान के बीच गोल्ड मेडल के लिए विशेष कुश्ती भी करवाई गई।

बाबे दी पट्टियां में आयोजित दंगल में दांव लगाता पहलवान। संवाद

बाबे दी पट्टियां में आयोजित दंगल में दांव लगाता पहलवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed