{"_id":"6a75fd9f5bc3b0eee0054004","slug":"government-using-police-for-political-interests-sudhir-kangra-news-r-399-1-sml1005-507706-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सुधीर शर्मा बोले- राजनीतिक हितों के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सुधीर शर्मा बोले- राजनीतिक हितों के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही सरकार
Sat, 08 Aug 2026 09:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:15 AM IST
सार
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के बजाय पुलिस प्रशासन का उपयोग अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए कर रही है।
विज्ञापन
सुधीर शर्मा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कांगड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हाल ही में जारी तबादला आदेशों को लेकर प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के बजाय पुलिस प्रशासन का उपयोग अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष अधिकारियों को हटाया जा रहा है, जबकि झूठी एफआईआर दर्ज करने वाले अधिकारियों को मलाईदार तैनातियों से नवाजा जा रहा है। प्रदेश में अपराध और नशे जैसी गंभीर चुनौतियां बरकरार हैं, लेकिन सरकार का पूरा ध्यान राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने पर केंद्रित है।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक आशीष शर्मा और विधायक होशियार सिंह सहित अन्य नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित बताया। उन्होंने मांग की कि पुलिस महकमे को राजनीतिक दबाव से मुक्त रखा जाए और तबादले व नियुक्तियां केवल प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित के आधार पर ही की जाएं। सुधीर शर्मा ने चेतावनी दी कि प्रदेश की जनता सरकार की इस कार्यप्रणाली का सही समय पर लोकतांत्रिक जवाब देगी।
विज्ञापन