{"_id":"68710f068f3f49322e03ec9a","slug":"government-should-reduce-gst-rates-on-hotel-sector-vikas-kangra-news-c-95-1-ssml1020-185596-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल सेक्टर पर जीएसटी दर घटाए सरकार : विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल सेक्टर पर जीएसटी दर घटाए सरकार : विकास
Sat, 12 Jul 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 12 Jul 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के पूर्व पर्यटन विंग अध्यक्ष विकास धीमान ने केंद्र सरकार से होटल सेक्टर पर लगने वाली जीएसटी दरों में संशोधन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 0 से 7500 रुपये तक के होटल कमरों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगती है, जिससे बजट में यात्रा करने वाले निम्न और मध्यम वर्ग के पर्यटकों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है।
धीमान ने कहा कि यह व्यवस्था असमानता को जन्म देती है और पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं को सीमित करती है। यदि सरकार 0 से 3500 रुपये तक के होटल कमरों पर जीएसटी दर को घटाकर 5 प्रतिशत कर दे और 3501 से 7500 रुपये तक की श्रेणी पर 12 प्रतिशत जीएसटी यथावत रखे, तो इससे न केवल होटल व्यवसाय को गति मिलेगी बल्कि पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है और इस क्षेत्र को राहत देना समय की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर वे शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के चेयरमैन आरएस बाली से मुलाकात करेंगे और इस संबंध में विस्तृत चर्चा करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस मांग को गंभीरता से लेकर सकारात्मक निर्णय लेगी।