फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government should make policy for Asha workers: Sapna

आशा कार्यकर्ताओं के लिए नीति बनाए सरकार : सपना

Tue, 18 Feb 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 18 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government should make policy for Asha workers: Sapna
ज्वालामुखी/खुंडियां (कांगड़ा)। आशा कार्यकर्ता संघ ज्वालामुखी की प्रधान सपना राणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। प्रधान ने बताया कि त्रिशला देवी पत्नी रमेश कुमार ब्लॉक गगरेट, जिला ऊना में आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत थी। 23 जनवरी को वह 100 दिन टीबी मुक्त भारत अभियान में टीबी मरीज के सैंपल लेकर अस्पताल जा रही थी कि रास्ते में सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। उपचार के लिए उसे पीजीआई चंडीगढ ले गए और 17 फरवरी को उसका देहांत हो गया।
विज्ञापन


इससे सभी आशा कार्यकर्ताओं को गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता के लिए सरकार और विभाग ने किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं की। सपना राणा ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि आशा कार्यकर्ता के लिए कोई ठोस नीति बनाई जाए, जिससे उसके परिवार को या बच्चों को कोई सहायता या सुरक्षा मिल सके। बैठक ने वरिष्ठ उपप्रधान निशा देवी, महासचिव रीना कुमारी, उपप्रधान रमेश कुमारी, मुख्य सलाहकार रंजना देवी, कोषाध्यक्ष रीना देवी, प्रेस सचिव अंजू बाला, सचिव सुषमा कुमारी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed