फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government should fulfill the demands of municipal pensioners: Shiv

नगर निकाय के पेंशनरों की मांगों को पूरा करे सरकार : शिव

Sat, 01 Mar 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 01 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Government should fulfill the demands of municipal pensioners: Shiv
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर परिषद ज्वालामुखी कार्यालय में कांगड़ा जोन के सेवानिवृत्त स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के सदस्यों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष शिव सिंह सेन ने की। बैठक में जिला कांगड़ा, मंडी, ऊना और बिलासपुर के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में नगर परिषदों, नगर निकायों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन से संबंधित विसंगतियों को दूर करने के लिए सरकार से अनुरोध किया।
विज्ञापन

सात ही अन्य सरकारी विभागों के भांति सभी स्थानीय निकाय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी 1 जनवरी, 2016 के वेतनमान के आधार पर पेंशन निर्धारित करके शीघ्र देने का प्रावधान करने और 1 जनवरी, 2016 से अभी तक का एरियर देने की मांग की। बैठक में नगर परिषद ज्वालामुखी से सेवानिवृत्त कार्यकारी अधिकारी महेश दत्त शर्मा और कृष्णा शर्मा, कनिष्ठ अभियंता परवाणु नगर परिषद के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed