फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government institutions will now have to pay Rs 8,000 to book synthetic track.

Kangra News: सिंथेटिक ट्रैक बुक करने के लिए सरकारी संस्थानों को अब चुकाने होंगे 8,000 रुपये

Wed, 18 Sep 2024 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 18 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Government institutions will now have to pay Rs 8,000 to book synthetic track.
​सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला।
धर्मशाला। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के खेल परिसर में अब सरकारी संस्थानों को सिंथेटिक ट्रैक बुकिंग के लिए प्रतिदिन के लिए 8,000 रुपये देंगे होंगे। वहीं, निजी संस्थानों को इसके लिए 50,000 रुपये की राशि रोजाना देनी होगी। मंगलवार को उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में पांच साल बाद आयोजित खेल परिसर प्रबंधन समिति की बैठक में सिंथेटिक ट्रैक और इंडोर स्टेडियम का शुल्क बढ़ाने को लेकर मंजूरी दी गई है। इसके अलावा परिसर में छात्रों और नॉन छात्रों के प्रवेश शुल्क को लेकर जल्द ही संशोधित फीस तय करने के निर्देश भी दिए गए है। धर्मशाला खेल परिसर में पूर्व में सिंथेटिक ट्रैक के लिए प्रतिदिन बुकिंग के लिए सरकारी संस्थानों और पंजीकृत खेल संघों से 5,000 रुपये लिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 8,000 रुपये कर दिया गया है। जबकि निजी संस्थानों के लिए 30,000 रुपये की 50,000 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा इंडोर स्टेडियम की बुकिंग की फीस सरकारी संस्थानों और पंजीकृत खेल संघों के लिए 3,000 से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दी है। वहीं, निजी संस्थानों के लिए इसको बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है। इसके अलावा अभ्यास करने वाले छात्र और नॉन छात्र खिलाड़ियों की फीस को भी तय सीमा तक बढ़ाने के लिए कहा गया है। ताकि खेल परिसर के रखरखाव के लिए इस राशि को खर्चा जा सके।
विज्ञापन

कार्यकारी जिला खेल अधिकारी सन्नी कुमार ने कहा कि उपायुक्त कांगड़ा की अध्यक्षता में आयोजित खेल परिसर प्रबंधन समिति की बैठक में सिंथेटिक ट्रैक और इंडोर स्टेडियम की शुल्क बढ़ाने को लेकर मंजूरी मिली है। खेल परिसर में अन्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए भी उपायुक्त ने निर्देश दिए है। ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed