फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government could not plan for destitute animals: Kajal

बेसहारा पशुओं के लिए योजना नहीं बना सकी सरकार : काजल

Sun, 16 Feb 2025 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Feb 2025 07:28 AM IST
विज्ञापन
Government could not plan for destitute animals: Kajal
कांगडा की त्रेमला में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक काजल। -स्रोतः पार्टी
कांगडा। विधायक पवन काजल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार दो वर्ष के कार्यकाल में बेसहारा पशुओं और बंदरों से निजात दिलाने के लिए कोई योजना बनाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं होने के कारण किसान खेती और बागवानी से दूर हो रहे हैं। इससे उन्हें कर्ज चुकाने में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन

विधायक ने शनिवार को त्रेमला गांव में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम में लोगों को समस्याएं सुनीं। काजल ने कहा कि बेसहारा पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने दो साल के कार्यकाल में चुनावी गारंटियों को पूरा करने में असफल रही है।
विज्ञापन

काजल ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में बंद किए गए जलशक्ति विभाग के मंडल कार्यालय को दोबारा खोलने के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह के फैसले का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने पूर्व भाजपा शासन में अपग्रेड किए गए सरकारी स्कूलों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी शीघ्र बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान बाबूराम, पंच मोनिका, पूर्व समिति सदस्य अंजना, विजय, प्रकाश, कपिल, सलोचना, अनुराधा, कमलेश सहित महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed