{"_id":"654f8e46dd7251644d0967c4","slug":"government-buses-will-not-run-on-local-routes-after-5-pm-today-kangra-news-c-95-1-kng1002-16855-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आज शाम पांच बजे के बाद लोकल रूटों पर नहीं चलेंगी सरकारी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आज शाम पांच बजे के बाद लोकल रूटों पर नहीं चलेंगी सरकारी बसें
Sat, 11 Nov 2023 07:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 11 Nov 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। दिवाली के दिन यानी रविवार को यदि आप खरीदारी करने बाजार जा रहे हैं तो समय का भी ध्यान रखें और शाम पांच बजे से पहले अपने घर पहुंच जाएं, क्योंकि शाम के पांच बजते ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के स्थानीय रूटों पर बसों के पहिये थम जाएंगे। जो बसें शाम पांच बजे के बाद लोकल रूट पर चलती हैं उन्हें भी पांच बजे से पहले ही अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को एचआरटीसी की बस सुविधा नहीं मिल पाएगी। दिवाली के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा के चलते शाम पांच बजे के बाद बसों के पहियों को रोक दिया जाता है।
वहीं लंबे रूटों पर प्रदेशवासियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा शाम पांच बजे के बाद भी मिलती रहेगी। दिवाली के दिन भी लोग दिल्ली और हरिद्वार जा सकेंगे। इसके लिए एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के तहत छह बसें लंबे रूटों पर चलाई जाएंगी। रविवार को दोपहर 2:45 बजे जोगिंद्रनगर से हरिद्वार के लिए सामान्य बस चलेगी। यह बस बैजनाथ शाम 3:40 बजे, पालमपुर साढ़े चार और पांच बजे कांगड़ा से चलेगी। इसके अलावा रात नौ बजे बैजनाथ से दिल्ली के लिए एसी बस चलाई जाएगी, जो साढ़े नौ बजे पामपुर और 10:45 बजे कांगड़ा से निकलेगी। वहीं रात 8:15 बजे धर्मशाला से दिल्ली के लिए सामान्य बस चलाई जाएगी। रात साढ़े नौ बजे धर्मशाला से शिमला के लिए सामान्य बस चलेगी। इसके अलावा दोपहर तीन बजे चंबा से हरिद्वार के लिए सामान्य बस और दोपहर चार बजे चंबा से दिल्ली के लिए सामान्य बस चलाई जाएगी।
एचआरटीसी के धर्मशाला मंडल के डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि दिवाली वाले दिन लोकल रूट पर चलने वाली बसों के पहिये शाम पांच बजे के बाद रोक दिए जाएंगे। शाम पांच बजे के बाद कोई बस किसी रूट पर नहीं चलेगी। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए छह बसें लंबे रूटों पर चलाई जाएंगी। इनमें शिमला, दिल्ली और हरिद्वार के रूट शामिल हैं।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के बाद मांग के हिसाब से चलेंगी विशेष बसें
दिवाली और भैयादूज पर्व के बाद अपने गंतव्य पर लौटने वालों के लिए एचआरटीसी की ओर से मांग के हिसाब से विशेष बसें चलाई जाएंगी। ये बसें हिमाचल से बाहरी राज्यों के लिए चलाई जाएंगी जिससे लोगों को भीड़ या किसी अन्य परेशानी का सामना न करना पड़े। त्योहारी सीजन पर हर वर्ष प्रदेश को आने वाले और यहां से जाने वालों के लिए विशेष बसें चलाई जाती हैं। इस बार दिल्ली से कांगड़ा जिले के लिए 13 और चंडीगढ़ से सात विशेष बसें 10 और 11 नवंबर को चलाई गई हैं।