फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gora, Lali and Akash won the big prize of Sanjha Peer Dhanotu fair

Kangra News: गोरा, लाली और आकाश ने जीती सांझा पीर धनोटू मेले की बड़ी माली

Sat, 31 May 2025 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gora, Lali and Akash won the big prize of Sanjha Peer Dhanotu fair
सांझी पीर धनोटु घाड़जरोट मेले में आयोजकों के साथ बड़ी माली का पहलवान गौरा। स्रोत: आयोजक
बरियाल (कांगड़ा)। घाड़जरोट के सांझा पीर धनोटू मेले में शुक्रवार को दंगल का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान तीन बड़ी मालियां करवाईं गईं। इनमें पट्टी के पहलवान गोरा ने गुरदासपुर के पहलवान सागर को पछाड़ा। मंड चोंदा के लाली पहलवान ने खन्ना के मनीष पहलवान को हराया। तीसरी बड़ी माली में पठानकोट के पहलवान आकाश ने अटारी के पहलवान भोला को हराया। बड़ी माली जीतने वाले तीनों पहलवानों को सात-सात हजार रुपये नकद और एक-एक बलटोही इनाम में दी। उपविजेता पहलवानों को 6500-6500 रुपये नकद और एक-एक बलटोही इनाम दिया। मेले में जरपाल के नीरी पठानिया ने रेफरी की भूमिका निभाई और दीनानगर के मियां ने अपनी रोचक कमेंट्री से दर्शकों का समां बांधे रखा। पंचायत घाड़जरोट प्रधान सहित मेला आयोजक कमेटी प्रधान पवन कुमार, उपप्रधान अजय कुमार, सचिव विजय कुमार धीमान, सदस्य गगन सिंह और करनैल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed