{"_id":"d2b824fb3a91d62a8f7217e0cf093efd","slug":"good-performance-of-girl-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरोटा बगवां की छात्राओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा बगवां की छात्राओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Thu, 05 Nov 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। जिलास्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कन्या नगरोटा बगवां की छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट की ओवर आल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
स्कूल के विज्ञान विषय के प्रभारी रविंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मौसम और जलवायु में हो रहे तीव्र बदलाव पर बनाई गई कुल 7 रिपोर्टों में से चार में प्रथम, एक में द्वितीय और दो में तृतीय स्थान अर्जित करके इस स्कूल की छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की है।
प्रथम स्थान पर रही छात्राओं में नीतू, शिवानी, शांभवी और अंकिता, द्वितीय स्थान पर सोनिया जबकि तान्या और रुचि तीसरे स्थान पर रहीं। प्रथम स्थान पर रही चारों छात्राएं प्रदेश स्तर पर जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रधानाचार्य मीना शर्मा और अन्य स्टाफ सदस्यों ने विजेता छात्राओं और रविंद्र ठाकुर को बधाई दी। इस मौके पर अध्यापक वर्ग से विकास शर्मा, बिहारी लाल, सुभाष पठानिया, प्रतिभा सूद, अमित गुप्ता, डिंपल, अमित, रजनी भंडारी और संतोष चौधरी इत्यादि उपस्थित रहे।