फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gold and silver prices start falling, bullion market will shine

Kangra News: सोना-चांदी के घटने लगे दाम, चमकेगा सराफा बाजार

Sat, 31 Jan 2026 01:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver prices start falling, bullion market will shine
धर्मशाला। सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट ने आम लोगों को कुछ राहत दी है। लंबे समय से बढ़ रहे दामों के कारण आभूषणों की खरीद से दूरी बनाए बैठे उपभोक्ताओं में अब उम्मीद जगी है। यदि कीमतों में यही रुझान जारी रहा तो फरवरी में होने वाले शादी-विवाह और शुभ कार्यों के सीजन में सराफा बाजारों में एक बार फिर रौनक लौट सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सोने के दाम प्रति ग्राम एक हजार रुपये और चांदी में 15,000 रुपये प्रति किलोग्राम दाम कम हुए हैं। सोना-चांदी के दाम कम होने से अब ग्राहकों में और अधिक दाम घटने की उम्मीद है। पहले दिन बाजार में अधिक बदलाव देखने को तो नहीं मिला लेकिन और अधिक दाम घटते हैं तो इससे ग्राहकों को राहत जरूर मिलेगी। दाम कम होने से पहले की तरह उपभोक्ता बाजारों का रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन

फरवरी में शादियों सहित अन्य शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। इससे पहले ही सोना-चांदी के दामों में बदलाव होने लगा है। इससे पहले चांदी के दाम 4.10 लाख रुपये प्रति किलो और सोने के दाम 1.75 प्रति दस ग्राम तक पहुंच चुके थे। इससे शौकिया तौर पर गहने पहनने वाले ग्राहकों की संख्या में भी भारी कमी आई थी। धर्मशाला के आभूषण विक्रेता अनिल, अंकुश, अभिमन्यु सहित अन्य ने बताया कि आने वाले समय में सोना- चांदी के दामों में और अधिक बदलाव हो सकता है। दाम घटने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोना-चांदी के दाम अब कम होने लगे हैं। लोगों में आभूषण खरीदने की आस फिर से जगने लगी है। शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है। इसके चलते दामों का घटना जरूरी है।
-निशा देवी, महिला, डुगियारी


सोना-चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। शुक्रवार को चांदी के दाम ही 4.10 लाख किलो पहुंच गए थे। इससे लोगों में गहने खरीदने को लेकर उम्मीद खत्म हो रही थी लेकिन अब थोड़ी राहत मिलेगी।

-राज कुमारी, महिला, ज्वालामुखी

फरवरी से शुभ कार्य शुरू होने वाले हैं। इसके चलते दामों का घटना बहुत आवश्यक है। दाम घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, लोग अभी और अधिक दाम घटने का इंतजार कर रहे हैं।
- आशा कौशल, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed