{"_id":"67a208f0ec1b46d057033fb3","slug":"give-jobs-and-facilities-to-players-jyoti-kangra-news-r-19-1-sml1037-481502-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को नौकरी और सुविधाएं दें : ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को नौकरी और सुविधाएं दें : ज्योति
विज्ञापन
धर्मशाला पहुंचीं चैंपियन बेटियों ने सरकार से की मांग
कहा- सुविधाओं मिलेंगी तो खिलाड़ी बढ़ेंगे आगे
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देनी चाहिए ताकि वे खेल से प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। यह बात उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चैंपियन बने हिमाचल के कबड्डी खिलाड़ियों ने कही।
प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया धर्मशाला की पांच खिलाड़ी कप्तान पुष्पा राणा, ज्योति, अंशुल, चंपा और भावना विजेता कबड्डी टीम की सदस्य रहीं। ज्योति ने कहा कि गौरव की बात है कि हिमाचल की टीम लगातार तीसरी महिला कबड्डी में चैंपियन बनी है। यह सब कोच और समर्थकों के सहयोग से हो पाया है। खिलाड़ी की सबसे बड़ी बाधा उसको न मिलने वाली सुविधाएं हैं। अगर बेहतर सुविधाएं मिले तो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि अभी जल्द ही सीनियर नेशनल टूर्नामेंट होने वाला है, जिसके लिए तैयारी चल रही है। इसके बाद एशियन गेम और एशियन चैंपियनशिप में खेलने के लिए अभ्यास किया जाएगा।