फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Girls students are enraged over the merger of the Palampur Girls School, and their anger has spread to the streets.

Kangra News: कन्या स्कूल पालमपुर को मर्ज करने से भड़कीं छात्राएं, सड़कों पर उतरा गुस्सा

Sun, 22 Feb 2026 08:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 22 Feb 2026 08:36 AM IST
विज्ञापन
Girls students are enraged over the merger of the Palampur Girls School, and their anger has spread to the streets.
रोटरी भवन पालमपुर के बाहर नारेबाजी करतीं छात्राएं। -स्रोत : जागरूक पाठक
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालमपुर को घुग्घर स्कूल में मर्ज करने और वहां सीबीएसई पैटर्न लागू करने के सरकारी निर्णय ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को फैसले के विरोध में स्कूल की छात्राएं और उनके अभिभावक खुले तौर पर सड़कों पर उतर आए। छात्राओं ने रोटरी भवन के बाहर विधायक आशीष बुटेल का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्राओं का कहना है कि वे शुरू से हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के तहत पढ़ाई कर रही हैं। अब अचानक उन पर सीबीएसई पैटर्न थोपना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है, क्योंकि नया पाठ्यक्रम उनकी समझ से बाहर हो सकता है। इससे उनके परीक्षा परिणाम प्रभावित होंगे। छात्राओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे किसी भी कीमत पर घुग्घर स्कूल नहीं जाएंगी। उन्हें स्कूल को को-एजुकेशन (सह-शिक्षा) बनाने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वे अपने ऐतिहासिक स्कूल का अस्तित्व खत्म नहीं होने देना चाहतीं।
विज्ञापन

रोटरी भवन में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे विधायक आशीष बुटेल ने प्रदर्शनकारी छात्राओं और अभिभावकों की दलीलों को विस्तार से सुना। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कहा कि वह इस मामले को तुरंत शिक्षा मंत्री और राज्य सरकार के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि छात्राओं के भविष्य और उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही कोई उचित समाधान निकाला जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल पालमपुर की छात्राओं ने स्कूल को मर्ज न करने और सीबीएसई पैटर्न लागू न करने की मांग रखी है। इसको मांग को शिक्षा मंत्री और सरकार के सामने जाएगा, ताकि कोई समस्या न आए। छात्राओं के भविष्य को लेकर उन्हें कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -आशीष बुटेल, विधायक पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed