फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Complete the work on the Shahpur hospital under construction soon: Keval Singh Pathania

निर्माणाधीन शाहपुर अस्पताल का कार्य जल्द पूरा करें : केवल सिंह पठानिया

Thu, 24 Sep 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 24 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Complete the work on the Shahpur hospital under construction soon: Keval Singh Pathania
शाहपुर अस्पताल का निरीक्षण् करते हुए उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया। स्रोत: जागरूक पाठक
रैत (कांगड़ा)। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बुधवार को नागरिक अस्पताल शाहपुर के निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस चार मंजिला अस्पताल भवन का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद विधायक ने निर्माणाधीन पशु पॉलीक्लीनिक भवन का भी दौरा किया और वहां चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विकास सूद, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा तथा अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed