{"_id":"6ab3c60c4dec4ef5d80988ff","slug":"electric-pole-falls-after-being-hit-by-a-bus-traffic-jam-lasts-for-two-hours-kangra-news-c-95-1-kng1050-257301-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दाड़ी बाईपास पर बस की टक्कर से गिरा बिजली का खंभा, दो घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दाड़ी बाईपास पर बस की टक्कर से गिरा बिजली का खंभा, दो घंटे लगा रहा जाम
Thu, 24 Sep 2026 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
बिजली का खंबा गिरने के कारण धर्मशाला-पालमपुर मुख्य मार्ग पर शीला चौक के पास लगा जाम। -ंसावद
धर्मशाला/सिद्धपुर। धर्मशाला-पालमपुर मुख्य सड़क मार्ग पर दाड़ी बाईपास के समीप बुधवार सुबह एक बस की टक्कर से सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा टूटकर मार्ग पर गिर गया। सुबह करीब 8:15 बजे हुई इस घटना के बाद बाईपास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। देखते ही देखते मार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और क्षेत्र में भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई।
हादसा ठीक उस समय हुआ जब लोग अपने कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों के लिए निकल रहे थे। सुबह के व्यस्त समय में मार्ग अवरुद्ध होने से सरकारी व निजी कर्मचारियों, आम यात्रियों और विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिद्धपुर से लेकर चरान खड्ड तक वाहनों की रफ्तार थम गई और गाड़ियां रेंग-रेंग कर आगे बढ़ीं।
समय पर संस्थान पहुंचने की मजबूरी के कारण कई कॉलेज विद्यार्थी वाहनों से उतरकर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए। बाईपास से आवाजाही ठप होने की सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। पुलिस ने जाम खुलवाने और व्यवस्था बहाल करने के लिए दाड़ी मार्ग को अस्थायी रूप से वन-वे किया और वाहनों को धीरे-धीरे रवाना किया।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड धर्मशाला के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने बताया कि सुबह करीब 8:15 बजे हादसे की जानकारी मिलने पर बोर्ड टीम हरकत में आ गई थी। कर्मचारी सुबह 8:30 बजे घटनास्थल पर पहुंच गए और क्षतिग्रस्त खंभे को मार्ग से हटाने व तारों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10:30 बजे खंभा हटाकर यातायात को पूर्ण रूप से सुचारू कर दिया गया।