फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ghrit Mandal festival of Maa Bajreshwari Devi temple got district level status

मां बज्रेश्वरी देवी मंदिर के घृत मंडल पर्व को जिलास्तरीय दर्जा

Wed, 04 Aug 2021 08:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Ghrit Mandal festival of Maa Bajreshwari Devi temple got district level status
कांगड़ा। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर में पिछले कई वर्षों से लोहड़ी पर्व के दौरान मकर संक्रांति पर मनाए जाने वाले घृत मंडल पर्व को प्रदेश सरकार ने जिला स्तरीय घोषित किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद के सम्मेलन में इस पर्व को जिला स्तरीय बनाने की घोषणा की थी, जिसे मंगलवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में सहमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

घृत मंडल पर्व के दौरान मां बज्रेश्वरी की पिंडी का शुद्ध घी को एक सौ एक बार पानी से धोकर तैयार मक्खन और मेवों से शृंगार किया जाता है और एक सप्ताह बाद पिंडी से घृत का लेप उतारा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मक्खन को श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस प्रसाद को खाया नहीं जाता है, अपितु चरम रोगों के लिए यह प्रसाद रामबाण का काम करता है। इसी पर्व को देखने हिमाचल और साथ लगते राज्यों से हजारों श्रद्धालु देवी दर्शन को आते हैं। मंदिर के पुजारी सालों से शक्तिपीठ में आयोजित होने वाले इस पौराणिक पर्व को जिलास्तरीय घोषित करवाने की मांग करते आए हैं। घोषणाएं तो हुईं, लेकिन पर्व जिलास्तरीय नहीं हो पाया। कोविड काल से पहले कांगड़ा में प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद के समारोह में परिषद के प्रदेशाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने इस पर्व को जिलास्तरीय बनाए जाने की मांग सीएम जयराम ठाकुर से रखी। इसे 3 अगस्त को ही कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिली है। पंडित वेद प्रकाश शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, पार्षद प्रेम सागर, नरेंद्र त्रेहन, पुजारी वर्ग से पंडित राम प्रसाद शर्मा और अन्य नगर वासियों ने घृत मंडल पर्व को जिला स्तरीय घोषित करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा का आभार जताया है। पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि अब कांगड़ा के नगर पालिका मैदान में मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव को जिलास्तरीय करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed