फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ghatasani-Barot road remained closed for 26 hours, cut off contact of 10 panchayats

मुल्थान को जोड़ने वाली सड़क बंद

Wed, 04 Aug 2021 12:27 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ghatasani-Barot road remained closed for 26 hours, cut off contact of 10 panchayats
मुल्थान (कांगड़ा)। दुर्गम क्षेत्र बरोट मुल्थान की 10 पंचायतों को जोड़ने वाली घटासनी-बरोट मुख्य सड़क रोलिंग नाला स्थान पर पहाड़ी धंसने से अवरुद्ध हो गई। वहीं इस पहाड़ी के मलबे में एक बिजली का पोल भी आ गया, जिससे क्षेत्र में सोमवार रात 10 बजे से सुबह नौ बजे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यह सड़क सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बंद हो गई थी। सड़क बंद होने से मंगलवार सुबह से सभी गाड़ियां बरोट में फंसी रहीं। वहीं लोक निर्माण विभाग की टीम सुबह से मशीनें लगाकर सड़क मार्ग को खुलवाने में लगी है। सड़क बंद होने के कारण फंसे दिल्ली के पर्यटकों प्रदीप, सुनील, अशोक व रजनी ने बताया कि हम पहली बार बरोट आए, जबकि रास्ते में फंस गए हैं।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के जेई भगत राम यादव ने कहा कि मंगलवार रात करीब आठ बजे इस सड़क को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed