फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gharoh, DPS Kangra, St.ford and Achiever Hub teams in semi-final

Kangra News: घरोह, डीपीएस कांगड़ा, सेंटफोर्ड और अचीवर हब की टीम सेमीफाइनल में

Wed, 28 May 2025 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Gharoh, DPS Kangra, St.ford and Achiever Hub teams in semi-final
धर्मशाला के पुलिस मैदान में चल रही अंडर-15 स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता के मैच में ​भिड़ते कांगड़ा
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में अंडर-15 स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को 18 लीग मैच खेले गए। लड़कियों के वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह, डीपीएस कांगड़ा, सेंटफोर्ड स्कूल और अचीवर हब स्कूल की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। वहीं, लड़कों के वर्ग में हाईलैंड स्कूल, राेज पब्लिक स्कूल, एमटीपी स्कूल और आधुनिक स्कूल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न और तहसीलदार गिरिराज ठाकुर विशेष अतिथि रहे। मंगलवार को आयोजित मुकाबलों में डीपीएस कांगड़ा की लड़कियाें ने जीत हासिल की, जबकि लड़कों के वर्ग में डीवाई पाटिल, सहज इंटरनेशनल, अचीवर हब, आधुनिक स्कूल, रोज पब्लिक स्कूल और कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने अपने मैच जीते। फुटबाल संघ धर्मशाला के अध्यक्ष वरुण गुप्ता ने कहा कि विजेता टीमों को संघ की ओर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सेमीफाइनल का शेड्यूल
प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को लड़कियों के वर्ग में घरोह स्कूल और डीपीएस कांगड़ा के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। सेंटफोर्ड स्कूल और अचीवर हब के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा। लड़कों के वर्ग में हाईलैंड स्कूल और रोज पब्लिक स्कूल के बीच पहला सेमीफाइनल होगा। एमटीपी स्कूल और आधुनिक स्कूल के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा।

धर्मशाला के पुलिस मैदान में चल रही अंडर-15 स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता के मैच में भिड़ते कांगड़ा

धर्मशाला के पुलिस मैदान में चल रही अंडर-15 स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता के मैच में भिड़ते कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed