फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Get LPG cylinders in 30 days, not 45.

Kangra News: 45 नहीं 30 दिन में मिले एलपीजी सिलिंडर

Mon, 10 Aug 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Get LPG cylinders in 30 days, not 45.
पंचरुखी (कांगड़ा)। घरेलू एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को 45 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे लोगों को रसोई गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है कि एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति 45 दिन के बजाय 30 दिन के अंतराल पर सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन

सतीश शर्मा, अनिल शर्मा, सुरजीत, महिंद्र, रतन लाल और अन्य लोगों का कहना है कि लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसदों को इस महत्वपूर्ण समस्या को संसद में प्रमुखता से उठाना चाहिए। केंद्र सरकार से तत्काल समाधान की मांग करनी चाहिए। ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए समय पर एलपीजी उपलब्ध होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

लोगों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इस समस्या का संज्ञान लेकर संबंधित तेल कंपनियों एवं गैस एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध हो सके और उन्हें अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed