फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gave message to youth to stay away from drugs

Kangra News: युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Wed, 19 Nov 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 19 Nov 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
Gave message to youth to stay away from drugs
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा की ओर से मंगलवार को देहरा काॅलेज में नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल देहरा सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बढ़ते नशे के खतरे और युवाओं पर उसके प्रभाव को देखते हुए यह आयोजन विशेष रूप से युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल ने की। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, समाज और आर्थिक स्थिति पर भी गहरा असर डालता है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच अपनाने, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने का आग्रह किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में काॅलेज में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मोनिका, प्रो. दिनेश, देहरा स्कूल के प्रिंसिपल अनिल वर्मा, सेवानिवृत्त जिला अटाॅर्नी अशोक धीमान और मार्केटिंग बोर्ड के सदस्य रमेश पराशर व छात्र -छात्राओं सहित गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed