फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Garbage not being cleared even after MoU

Kangra News: एमओयू के बाद भी नहीं उठ रहा कूड़ा

Tue, 15 Sep 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 15 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Garbage not being cleared even after MoU
योल (कांगड़ा)। नई पंचायत के गठन के करीब चार माह बीत जाने के बाद भी नरवाना खास पंचायत के वार्ड नंबर तीन, छह और सात के कई क्षेत्रों में नियमित कूड़ा उठान व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। कूड़ा उठाने के संबंध में वेस्ट वॉरियर्स संस्था के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) होने के बावजूद लोगों को कचरा निस्तारण में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।वार्ड तीन की पंच राधा, छह की पंच अनु कुमारी और सात के पंच रमेश राणा ने बताया कि उनके वार्डों में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नियमित नहीं पहुंच रही है जिससे ग्रामीणों में रोष है। पंचों का कहना है कि नई पंचायत बनने के बाद लोगों को बेहतर स्वच्छता की उम्मीद थी। इतने समय बाद भी व्यवस्था न बनना चिंताजनक है। उन्होंने पंचायत प्रशासन व संबंधित संस्था से तीनों वार्डों में शीघ्र नियमित कचरा वाहन भेजने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed