{"_id":"1f7892bdfee38baac952a202985a9467","slug":"gangrape-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली के बहाने धोखे से बुलाकर छात्रा से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहेली के बहाने धोखे से बुलाकर छात्रा से गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। समारोह में परिजनों के साथ पहुंची नाबालिग लड़की को उसकी पहचान के एक युवक ने धोखे से बुलाकर दोस्तोें के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। मामला शाहपुर के एक इलाके का है। बताया जा रहा है कि समारोह में लड़की की पहचान के एक लड़के ने कहा कि उसको उसकी सहेली बुला रही है।
विज्ञापन
लड़का उसे समारोह स्थल से एकांत में ले गया, जहां उसने दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद लड़के के दोस्तों ने भी बारी-बारी दुराचार किया। पीड़िता आठवीं-नौवीं की छात्रा बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार गैंगरेप में चार लड़के थे। सभी कांगड़ा में एक कॉलेज में पढ़ते हैं। शनिवार देर शाम पुलिस ने दो आरोपी लड़कों को दबोच लिया है जबकि दो की तलाश की जा रही है। उधर, एसपी अभिषेक दुल्लर ने गैंगरेप का मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन