फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gallantry medal winners and brave women honoured

Kangra News: वीरता पदक विजेता और वीर नारियां सम्मानित

Tue, 21 Apr 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Gallantry medal winners and brave women honoured
युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में वीरनारियों को सम्मानित करेत हुए पूर्व सैनिक क
धर्मशाला। राज्य युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में मंगलवार को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव सुकृति लिखी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ ईसीएचएस के प्रबंध निदेशक अनिल चंदेल, केंद्रीय सैनिक बोर्ड के सचिव दिग्विजय बसेरा और कर्नल जय गणेश भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रदेश राज्य सैनिक बोर्ड के निदेशक ब्रिगेडियर एमएस शर्मा ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं आश्रितों के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। सुकृति लिखी ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का देश के प्रति योगदान अतुलनीय है। उन्होंने वीरता पदक विजेताओं एवं वीर नारियों को सम्मानित करते हुए उनके साहस और बलिदान को नमन किया। पूर्व सैनिकों की समस्याओं और सुझावों को सुना। आश्वस्त किया कि उनके सुझावों को प्राथमिकता के साथ अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कई वीरता पदक विजेताओं, शौर्य चक्र, वीर चक्र एवं अन्य सम्मान प्राप्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। वीर नारियों के योगदान को भी सराहा गया। इस अवसर पर ऑपरेशन रक्षक में शौर्य चक्र प्राप्त करने वाले ऑनरेरी कैप्टन मदन लाल और कर्नल भूपिंद्र सिंह, आपरेशन पवन में वीर चक्र प्राप्त करने वाले ऑनरेरी कैप्टन भगवान सिंह राणा के अलावा वीर नारियों सुषमा देवी, सरंजना देवी, रूको देवी, अनुराधा, रंजना कुमारी, सरोज बाला, सरोज कुमारी और संतोष कुमारी को भी सम्मानित किया गया। सुकृति लिखी ने राज्य युद्ध संग्रहालय एवं युद्ध स्मारक का दौरा भी किया।

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में वीरनारियों को सम्मानित करेत हुए पूर्व सैनिक क

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में वीरनारियों को सम्मानित करेत हुए पूर्व सैनिक क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed