फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gajj Khad drinking water scheme disrupted again due to landslide

Kangra News: भूस्खलन से गज्ज खड्ड पेयजल योजना फिर बाधित

Mon, 04 Aug 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Gajj Khad drinking water scheme disrupted again due to landslide
भूस्खलन से गज्ज खड्ड पेयजल योजना फिर बाधित
विज्ञापन

नियमित आपूर्ति के लिए करना पड़ेगा थोड़ा इंतजार
विभाग ने सोमवार को शुरू करनी थी योजना से सप्लाई
एक सप्ताह से लाइन टूटने से बंद पड़ी है पेयजल योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के कोतवाली बाजार सहित कई जगह पेयजल उपभोक्ताओं कुछ दिन तक नियमित आपूर्ति के लिए इंतजार करना पड़ेगा। गज्ज खड्ड पेयजल योजना को अभी बहाल होने में समय लग सकता है। रविवार को बारिश के बाद भूस्खलन से पेयजल योजना की लाइन फिर से क्षतिग्रस्त हो गई है। जलशक्ति विभाग की टीम को इसे दुरुस्त करने में कुछ और दिन लग सकते हैं। पिछले एक सप्ताह से गज्ज खड्ड पेयजल योजना के बाधित होने से शहर में पेयजल संकट गहराया हुआ है। इससे कोतवाली बाजार, गुरुद्वारा रोड, चीलगाड़ी सहित कई जगह पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल किल्लत को देखते हुए विभाग की टीम ने पूरी लाइन को दुरुस्त कर दिया था। सोमवार को योजना को दोबारा सुचारु किया जाना था लेकिन रविवार को बारिश के कारण भूस्खलन होने के चलते लाइन फिर से टूट गई है।

विभाग का कहना है कि लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण लाइन को दुरुस्त करने में कर्मचारियों की दिक्कत हो रही है। बारिश रुकने के बाद ही इस लाइन को जोड़ा जा सकता है। जलशक्ति विभाग के धर्मशाला सर्किल के अधीक्षण अभियंता विशाल जंवाल ने कहा कि शहर में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए दूसरी योजनाओं से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम दो-तीन दिन में गज्ज खड्ड पेयजल योजना को बहाल कर लोगों को राहत पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed