फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Full meal for Rs 80, Samosa for Rs 12

Kangra News: भरपेट खाना 80 रुपये में, 12 रुपये का मिलेगा समोसा

Tue, 04 Mar 2025 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Full meal for Rs 80, Samosa for Rs 12
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में अब 80 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने चाइनीज फूड चाउमिन, थुपका और मोमो के दाम भी तय कर दिए हैं। जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी उन्मूलन के आदेश 1977 के खंड-3 (1)(ई) के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में आवश्यक वस्तुओं के परचून विक्रय मूल्य समस्त करों सहित निर्धारित किए हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला कांगड़ा के होटलों/ढाबों में परोसा जाने वाला खाना और सब्जियों, जिसमें पूरी खुराक दाल, सब्जी एवं चावल/चपाती 80 रुपये में मिलेगी। वहीं, तवा चपाती पांच रुपये और समोसा 12 रुपये का मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हलवाइयों/ग्वालों द्वारा बेचा जाने वाला कच्चा दूध प्रति लीटर 55 रुपये, उबला हुआ दूध 57 रुपये प्रति लीटर, पैकेट दूध सभी ब्रांड का अंकित मूल्य पर और दही प्रति किलोग्राम 80 रुपये में मिलेगा। इसी प्रकार पनीर खुला दूसरे राज्यों से आयातित और स्थानीय पनीर प्रति किलोग्राम 300 रुपये बेचा जाएगा। इसके अलावा चाउमिन वेज 60 रुपये प्रति प्लेट और 35 रुपये आधी प्लेट, चाउमिन नॉन वेज 70 रुपये प्रति प्लेट और 40 रुपये आधी प्लेट, थुपका वेज 60 रुपये प्रति प्लेट और 40 रुपये आधी प्लेट, थुपका नॉन वेज 70 रुपये प्रति प्लेट और 50 रुपये आधी प्लेट, मोमो वेज 70 रुपये प्रति प्लेट और 40 रुपये आधी प्लेट, मोमो नॉन वेज 100 रुपये प्रति प्लेट और 55 रुपये आधी प्लेट बेचा जाएगा।
विज्ञापन

मटर-पनीर 80 से 90 तो चिकन करी प्लेट 80 रुपये में मिलेगी
दाल फ्राई प्रति प्लेट 60 रुपये, मटर-पनीर और पालक-पनीर प्रति प्लेट 80/90 रुपये, चिकन करी प्रति प्लेट 80 रुपये, मीट पका हुआ प्रति प्लेट 120 रुपये, चाय 10 रुपये, तंदूरी चपाती सात रुपये, परांठा भरा हुआ अचार सहित 20 रुपये, दो पूरी/भटूरा चने दही सहित प्रति प्लेट 50 रुपये, चावल 50 रुपये प्रति प्लेट, साधारण दाल 40 रुपये प्रति प्लेट और स्पेशल सब्जी 70 रुपये प्रति प्लेट निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीट और मछली के दाम
मीट बकरा, मेंडा प्रति किलोग्राम 500 रुपये, मुर्गा ब्राइलर, ड्रेस्ड प्रति किलोग्राम 200 रुपये, मीट सूअर प्रति किलोग्राम 250 रुपये, मछली कच्ची 200 रुपये प्रति किलोग्राम और मछली तली हुई 280 रुपये प्रति किलोग्राम तथा जिंदा मुर्गा 150 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

हिंदी में लगानी होगी रेट लिस्ट
उपायुक्त ने बताया कि सभी परचून दुकानदारों, होटल, ढाबा मालिक एवं मीट और मछली विक्रेताओं से अपने-अपने व्यापारिक परिसरों के बाहर ग्राहक की जानकारी के लिए रेट लिस्टें, जोकि हिंदी भाषा में स्पष्ट रूप से लिखी हों और दुकानदार की ओर से दिनांक सहित हस्ताक्षरित हों, को लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed