फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   From students to common people, everyone cursed Pakistan

Kangra News: विद्यार्थियों से लेकर आम लोगों ने कोसा पाकिस्तान

Sat, 26 Apr 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 26 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
From students to common people, everyone cursed Pakistan
बलाहर में पाकिस्तान के ​खिलाफ रेली निलकालते हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और - फोटो : kathua
परागपुर/कांगड़ा/नगरोटा बगवां/जवाली/फतेहपुर/शाहपुर/बैजनाथ। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जिले में शुक्रवार को प्रदर्शन जारी रहे। इस दौरान विद्यार्थियों से लेकर आम जनता ने पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए जमकर कोसा। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के महिला अध्ययन अनुसंधान केंद्र की निदेशक प्रो. मोहिनी अरोड़ा और एनएसएस प्रमुख अमित वालिया के नेतृत्व में परागपुर में एक विशाल रैली निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान कायर है, वंदे मातरम-जय श्री राम जैसे नारे लगाकर रोष प्रकट किया। वहीं, पुराना कांगड़ा में लोगों ने स्कूल के प्रांगण में दिवंगत आत्माओं की शांति को लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। रोष रैली पुराना कांगड़ा बाजार में निकाली गई। उधर, अंचल कांगड़ा के कार्यालय हटवास से नगरोटा बगवां तक रोष रैली निकाली गई।
विज्ञापन

अंचल के अध्यक्ष रविकांत अभिलाषी ने कहा कि इस नरसंहार में जिन लोगों का देहांत हुआ है, उस पर समूचे देश रोष है। वहीं, जवाली में एकल अभियान में संच हार महिला मंडल और स्थानीय लोगों ने रोष रैली निकाली और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा फतेहपुर के आंचल नूरपुर संच धमेटा ने रोष रैली निकाली। रैली धमेटा के अंदरून बाजार, मेन बाजार से होते हुए मुख्य बस स्टैंड तक निकाली गई। वहीं, हिंदू समाज की ओर से शुक्रवार को शाहपुर बाजार में पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाला। भाजपा नेता कमल शर्मा ने कहा कि आतंकियों ने जिस तरह से कायराना हरकत की है, उसका मोदी सरकार मुंहतोड़ जवाब देगी। उधर, बैजनाथ में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के सदस्यों ने एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव कार्तिक राणा और युवा कांग्रेस बैजनाथ अध्यक्ष अतुल चौधरी की अध्यक्षता में आंतकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। इस घटना के विरोध में बैजनाथ बाजार से होते हुए चौबीन चौक तक कैंडल मार्च निकाला औरपाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी भी की। संवाद

बलाहर में पाकिस्तान के खिलाफ रेली निलकालते हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और

बलाहर में पाकिस्तान के खिलाफ रेली निलकालते हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed