फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   From children to the elderly, everyone showed their skills in the yoga competition

Kangra News: योग प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने दिखाया अपना हुनर

Mon, 15 Sep 2025 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 15 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
From children to the elderly, everyone showed their skills in the yoga competition
कांगड़ा में याेग प्रतियाेगिता के दाैरान याेग क्रिया करती प्रतिभागी।- संवाद। - फोटो : सैदनपुर क्षेत्र के मैलारायगंज गांव के पास बारिश व हवा से गिरी धान की फसल।
कांगड़ा। हिमाचल योगा एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन ब्रजेश्वरी देवी प्रांगण की सराय में रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें 8 से 65 वर्ष के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 60 प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा मुख्यातिथि रहे। उनके साथ डॉ. सोनल और ध्रुव डोगरा, उपनिदेशक खेल निदेशालय, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वर्मा ने कहा कि योग और पढ़ाई को साथ-साथ करना चाहिए तथा समाज में नशा मुक्ति के लिए भी प्रयास किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने योग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि संस्था योग शिक्षकों को सरकारी स्कूलों में नियुक्त करवाने में सहयोग करेगी। इसके साथ ही उन्होंने संभव होने पर स्कूलों में योग के व्यापक कार्यक्रम चलाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल योगा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। जिला कांगड़ा योग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने आचार्य महेंद्र, आचार्य रमन, योगी रंजीत सिंह, सचिन कॉल, नरेंद्र त्रेहन, कुशल, सुमन कौडल, राकेश मेहरा सहित विभिन्न स्थानों से आए निर्णायक मंडल, रेफरी, स्वयंसेवकों, अभिभावकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी।

राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के परिणाम
8-10 आयु वर्ग
लड़कियां: अन्नया सोलन-स्नेहल सोलन (प्रथम), भूमि ठाकुर (द्वितीय), प्रतियांक्षा शर्मा सोलन (तृतीय)
लड़के: सन्दिय राजपूत (प्रथम), हरिओम सोलन, यश चौहान सोलन (द्वितीय), नक्ष कांगड़ा (तृतीय)
10-12 आयु वर्ग
लड़कियां: तनवी शर्मा कांगड़ा, परणीता मेहता सोलन (प्रथम), राधिका बद्दी (द्वितीय), सत्गुण सोलन (तृतीय)
लड़के: सक्षम ठाकुर शिमला, समदर्श चंदेल सोलन (प्रथम), शिवम सोलन (द्वितीय), जयंत कौशिक कांगड़ा (तृतीय)
12-14 आयु वर्ग
लड़कियां: अनुष्का सोलन (प्रथम), जिनीशा ठाकुर सोलन (द्वितीय), मानवी ठाकुर सोलन, अवंतिका कांगड़ा (तृतीय)
लड़के: आदित्यांश हमीरपुर, कृष्ण सिंह सोलन (प्रथम), विराज सैनी (द्वितीय), रनीश कांगड़ा (तृतीय)
14-16 आयु वर्ग
लड़कियां: स्वस्तिका बिलासपुर, श्रेया ठाकुर सोलन (प्रथम), नीयति धीमान (द्वितीय), अक्षरा कटोच, शायकृति सोलन (तृतीय)
लड़के: विनोद राणा सोलन, गौरव हमीरपुर (प्रथम), आयुष शर्मा सोलन (द्वितीय), रिशव भरवाल, आयुष चंगरा (तृतीय)
16-18 आयु वर्ग
लड़कियां: श्रद्धा हमीरपुर (प्रथम), तनवी हमीरपुर (द्वितीय), नैना मिश्रा सोलन (तृतीय)
लड़के: यशवर्धन अत्री हमीरपुर (प्रथम), आतिश ठाकुर सोलन (द्वितीय), सचिन सोलन (तृतीय)
18-21 आयु वर्ग
महिलाएं: कृतिका शर्मा कांगड़ा (प्रथम), भेवीनश्री सोलन (द्वितीय), पायल कांगड़ा (तृतीय)
पुरुष: अंशुल कांगड़ा (प्रथम), आदित्य शर्मा कांगड़ा (द्वितीय), आर्यन चंबियाल कांगड़ा (तृतीय)
21-25 आयु वर्ग
महिलाएं: मुस्कान सोलन, पारुल शर्मा कांगड़ा (प्रथम), ज्योति कांगड़ा (द्वितीय), अंजलि कांगड़ा (तृतीय)
पुरुष: हर्षवर्धन ऊना (प्रथम), साहिल कांगड़ा (द्वितीय), रोहित कुल्लू (तृतीय)
25-30 आयु वर्ग
महिलाएं: कोमल ठाकुर कांगड़ा (प्रथम), लता ठाकुर कांगड़ा (द्वितीय), वामनी बिलासपुर (तृतीय)
पुरुष: विजय कांगड़ा (प्रथम), अभिषेक सिंह कांगड़ा (द्वितीय)
30-35 आयु वर्ग
महिलाएं: ममता देवी सोलन (प्रथम), सर्वजीत कौर सोलन (द्वितीय)
पुरुष: कोई स्थान नहीं
35-45 आयु वर्ग
महिलाएं: मनजीत कौर सोलन (प्रथम), राखी शर्मा कांगड़ा, अर्चना मिश्रा सोलन (द्वितीय), सोनिका चौधरी कांगड़ा (तृतीय)
पुरुष: संतोष कुमार चंबा (प्रथम), राकेश कुमार मंडी (द्वितीय), सचिन कॉल कांगड़ा (तृतीय)
45+ आयु वर्ग
महिलाएं: शशी शर्मा कांगड़ा (प्रथम), मंजू रोहिला (द्वितीय), इंदिरा देवी कांगड़ा (तृतीय)
पुरुष: रमेश कांगड़ा (प्रथम), राजेश काैंडल कांगड़ा (द्वितीय), रोशन कुल्लू (तृतीय)

कांगड़ा में याेग प्रतियाेगिता के दाैरान याेग क्रिया करती प्रतिभागी।- संवाद।

कांगड़ा में याेग प्रतियाेगिता के दाैरान याेग क्रिया करती प्रतिभागी।- संवाद।- फोटो : सैदनपुर क्षेत्र के मैलारायगंज गांव के पास बारिश व हवा से गिरी धान की फसल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed