फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Freedom was achieved only due to the sacrifices of freedom fighters: Parmar

स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों से ही मिली है आजादी : परमार

Mon, 25 Aug 2025 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 25 Aug 2025 08:00 AM IST
विज्ञापन
Freedom was achieved only due to the sacrifices of freedom fighters: Parmar
नौरा में स्वतंत्रता सेनानी प्यार चंद की प्रतिमा का अनावरण करते विपिन सिंह परमार। -संवाद
भवारना/धीरा (कांगड़ा)। सुलह के विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि आजादी की नींव प्यार चंद जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों पर टिकी है। उन्हीं के बलिदान की बदौलत भारत आज आजाद हवा में सांस ले रहा है। वे ग्राम पंचायत नौरा के गांव मतेहड़ में स्वतंत्रता सेनानी स्व. प्यार चंद मेहता की प्रतिमा का अनावरण करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत घर के प्रांगण में स्थापित यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और त्याग का संदेश देती रहेगी। इस अवसर पर परमार ने सेनानी के बेटे सेवानिवृत्त सूबेदार मदन मेहता और परिवार का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि सेनानी प्यार चंद का जन्म 4 फरवरी, 1913 को मतेहड़ में हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने 10 जनवरी, 1930 को सेना ज्वाइन की और 20 अगस्त, 1946 तक सेवाएं दीं। 1935 से 1945 तक आजाद हिंद फौज में योगदान दिया और 1942 से 1945 तक युद्धबंदी भी रहे। उनका निधन 2 जुलाई, 1969 को हुआ था। वर्तमान में उनका पोत्र भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा है। इससे पहले भारी बारिश के बावजूद स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए विधायक परमार का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर थुरल मंडल अध्यक्ष विकास धीमन, मदन मेहता, प्रताप मेहता, प्रमोद मेहता, राजेश मेहता, लक्ष्मीकांत, लता देवी, गुरदेव, सैनी राणा, बलदेव कटोच, राजेंद्र मेहता, राकेश मेहता, सरिता शर्मा, पुष्पा धीमान गोगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed