फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fragrant tulip cultivation in Lahaul Valley

Kangra News: लाहौल घाटी में महकी ट्यूलिप की खेती

Sun, 26 Apr 2026 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 26 Apr 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
Fragrant tulip cultivation in Lahaul Valley
लाहौल घाटी में खिले रंग बिरंगे ट्यूलिप। -स्रोत : सीएसआईआर
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की बर्फीली वादियों में अब ट्यूलिप की खुशबू महकने लगी है। वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) पालमपुर के प्रयासों से लाहौल में विकसित किए गए ट्यूलिप गार्डन के बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन और तकनीक के समावेश से लाहौल घाटी अब देश में ट्यूलिप बल्ब उत्पादन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रही है, जिससे स्थानीय किसानों की आर्थिकी में बड़े बदलाव की उम्मीद है। लाहौल के उदयपुर क्षेत्र में इन दिनों प्रगतिशील किसानों के खेतों का नजारा किसी जन्नत से कम नहीं है।
विज्ञापन

रंग-बिरंगे ट्यूलिप के फूल पूरी खूबसूरती के साथ खिले हुए हैं, जो पुष्प कृषि (फ्लोरीकल्चर) की सफलता को उजागर कर रहे हैं। सीएसआईआर पालमपुर पिछले तीन वर्षों से यहां के किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री और वैज्ञानिक तकनीक उपलब्ध करा रहा है। संस्थान का मुख्य लक्ष्य ट्यूलिप बल्बों के आयात को कम करना और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना को प्रभावी बनाने के लिए सीएसआईआर संस्थान नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के साथ मिलकर काम कर रहा है। यह साझेदारी उच्च गुणवत्ता वाले बल्बों के उत्पादन और व्यावसायिक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल गुणवत्तापूर्ण बल्ब तैयार हो रहे हैं, बल्कि उनके संरक्षण की नई तकनीकों पर भी काम हो रहा है।


लाहौल की ठंडी जलवायु ट्यूलिप बल्ब उत्पादन के लिए वरदान है। यह पहल हिमालयी क्षेत्रों में वैज्ञानिक पुष्पोत्पादन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। संस्थान का प्रयास है कि इस मॉडल को और व्यापक बनाकर अधिक किसानों को जोड़ा जाए, ताकि उन्हें आय का नया और टिकाऊ स्रोत मिल सके। -डॉ. सुदेश कुमार यादव, निदेशक, सीएसआईआर पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed