फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four vehicles burnt due to fire in Yole, loss worth lakhs

Kangra News: योल में आग लगने से चार गाड़ियां जलीं, लाखों का नुकसान

Mon, 15 Apr 2024 06:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles burnt due to fire in Yole, loss worth lakhs
योल में आग लगने से जली गाड़ियां।
शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण, हादसे के समय गाड़ी में सो रहा था चालक
विज्ञापन

तेज हवा चलने से अन्य गाड़ियां भी आईं चपेट में, क्षेत्र में दहशत का माहौल
अग्निशमन की टीम ने बुझाई आग, पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने भी लिया मौके का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
योल (कांगड़ा)। छावनी क्षेत्र योल में शनिवार रात एक गाड़ी में अचानक आग लगने से एक के बाद सड़क किनारे खड़ीं एक चार गाड़ियां जल गईं। प्रारंभिक जाचं में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की इस घटना में 30 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और चार से पांच अन्य गाड़ियों को जलने से बचाया । वहीं, साथ लगते एक नर्सिंग कॉलेज के भवन को भी आग की भेंट चढ़ने से बचाया है। जिस समय गाड़ी में आग लगी, उस समय उसका चालक भी गाड़ी में ही सो रहा था। चालक को गाड़ी में आग लगने का अहसास होने के बाद ही उसने पुलिस को इस संदर्भ में सूचना दी थी।
जानकारी के अनुसार योल में शनिवार रात करीब दो बजे चार कारें अचानक लगी आग से पूरी तरह से जल गईं। अचानक लगी आग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले चंडीगढ़ नंबर की टैक्सी में आग लगी, जिसमें चालक अंदर ही सोया हुआ था। चालक को गाड़ी में आग लगने का अहसास गाड़ी के शीशे टूटने की आवाज से हुआ। इसके बाद चालक ने पुलिस को इस संदर्भ में सूचना दी। वहीं जिस समय गाड़ी में आग लगी, उसी समय तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं, जिसके चलते साथ खड़ीं तीन गाड़ियां भी इस आग की चपेट में आ गईं और पूरी तरह से जल कर राख हो गईं।
विज्ञापन

योल पुलिस चौकी के प्रभारी रमेश ठाकुर ने कहा कि रात करीब दो बजे चंडीगढ की टैक्सी के ड्राइवर ने आग लगने की सूचना और लोकेशन पुलिस को दी थी। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया था। रविवार को फॉरेंसिक विभाग और एसएचओ धर्मशाला ने भी मौके का मुआयना किया है और साक्ष्य जुटाए हैं। आग लगने के सही कारणों का खुलासा फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रत्यक्षदर्शी और टैक्सी में सो रहे चालक सुदीप का कहना है कि वह गाड़ी में ही सोया हुआ था। गाड़ी में आग लगने का अहसास होने के बाद पुलिस को सूचना दी और टैक्सी में रखे सिलिंडर और पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा। इस संदर्भ में फायर आफिसर धर्मशाला कर्मचंद ने बताया कि गाड़ियों में आग किस वजह से लगी, अभी तक इसका पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर चार-पांच अन्य गाड़ियों और नर्सिंग काॅलेज के भवन सहित कुल एक करोड़ रुपये की संपत्ति को बचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed