फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four new Anganwadi-cum-cradle centres to open in Dharamshala

Kangra News: धर्मशाला में खुलेंगे चार नए आंगनबाड़ी-सह-पालना केंद्र

Sat, 21 Mar 2026 08:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 21 Mar 2026 08:06 AM IST
विज्ञापन
Four new Anganwadi-cum-cradle centres to open in Dharamshala
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग मिशन शक्ति योजना के तहत चार नए आंगनबाड़ी-सह-क्रेच (पालना केंद्र) खोलने जा रहा है। ये केंद्र कचहरी अड्डा, मोहली लाहाड़ां दी, खास खनियारा और खजांची मोहल्ला में स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन केंद्रों में 6 महीने से 6 साल तक के बच्चों को सुबह से शाम 5 बजे तक निशुल्क रखने और उनकी देखभाल की सुविधा मिलेगी। इससे सरकारी व निजी क्षेत्रों में कार्यरत कामकाजी महिलाओं को बड़ी मदद मिलेगी। तीन साल से बड़े बच्चों को इन केंद्रों में खेल-खेल में फ्री लर्निंग और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

इन केंद्रों के संचालन के लिए विभाग ने क्रेच कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें सीडीपीओ, सांख्यिकीय सहायक, तहसील अधिकारी और सुपरवाइजर शामिल किए गए हैं। इच्छुक महिला उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 तक अपने दस्तावेज बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय धर्मशाला में जमा करवा सकती हैं। उम्मीदवारों का साक्षात्कार 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। आवेदक उसी क्षेत्र (फीडर एरिया) की निवासी होनी चाहिए और उनकी वार्षिक आय 50,000 रुपये से कम होनी चाहिए। पालना केंद्र में नियुक्त होने के लिए इच्छुक महिला की जमा दो पास होनी चाहिए। विभाग की ओर से नियुक्त की जाने वाली क्रेच कार्यकर्ता को 5,500 रुपये प्रति महीना और सहायिका को 3000 प्रति महीना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला खंड में मिशन शक्ति योजना के तहत चार नए केंद्र खोले जा रहे हैं। पात्र महिला उम्मीदवार 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकती हैं, जिसके बाद 18 अप्रैल को साक्षात्कार लिए जाएंगे। -रमेश कुमार, सीडीपीओ, धर्मशाला


क्रैच कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए 16 अप्रैल को साक्षात्कार
पंचरुखी (कांगड़ा)। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पंचरुखी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र टांडा में क्रैच कार्यकर्ता और सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सीडीपीओ प्रवीन शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 16 अप्रैल को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पालमपुर के कार्यालय में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 10 अप्रैल शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी पंचरुखी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed