{"_id":"60bbbbe48ebc3ed48f18ad1e","slug":"four-died-in-kangra-including-32-year-old-girl-due-to-corona-kangra-news-sml3726724166","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 वर्षीय युवती समेत कांगड़ा में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 वर्षीय युवती समेत कांगड़ा में चार की मौत
विज्ञापन
ज्वालामुखी की समीपवर्ती पंचायत गुम्मर में कोरोना सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में लगातार तीन दिन से कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आ रही है। वहीं अब कोरोना के कारण मरने वालों का आंकड़ा भी कम हो गया है। जिले के लिए यह अच्छी खबर है। शनिवार को जिले में32 वर्षीय युवती सहित चार लोगों की मौत हुई है। वहीं 160 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है और 147 मरीजों ने वायरस को मात दी है।
सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमितों में बड़ोल को दो लोग, चौली के दो, नगरोटा बगवां के 10 से अधिक लोग, बड़ोह के दो, थुरल के तीन, भटारना के दो, डाडासीबा के दो, सुक्का बाग के पांच, समीरपुर के दो लोग, कुरल के दो लोग, लाड़थ के चार लोग, सियुणी के तीन लोग, टिक्करी के दो लोग, फतेहपुर के दो लोग व जिला कांगड़ा के अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मरने वालों में नगरोटा बगवां के मुहालकर की 70 वर्षीय महिला की धर्मशाला अस्पताल, धीरा के सिहोटू गांव की 84 वर्षीय महिला की होम आइसोलेशन, पालमपुर के मलाहू गांव की 73 वर्षीय महिला की धर्मशाला अस्पताल व ज्वालामुखी के हटली गांव की 32 वर्षीय युवती की टांडा अस्पताल में मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के अभी तक कुल 44422 मामले सामने आ चुके है, जिसमें से 41052 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 2391 मरीजों का उपचार चल रहा है और 975 की मौत दर्ज की गई है।