फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four accused of chitta smuggling, including husband, wife and daughter, arrested

Kangra News: चिट्टा तस्करी के आरोपी पति-पत्नी और बेटी समेत चार धरे

Mon, 10 Feb 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी,पालमपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 10 Feb 2025 12:16 AM IST
सार

 एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की और आरोपी आरोपियों को धर दबोचा।

विज्ञापन
Four accused of chitta smuggling, including husband, wife and daughter, arrested
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

पालमपुर पुलिस ने खलेट इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक ही परिवार के पति-पत्नी और बेटी शामिल हैं। एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की और आरोपी आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान सागर शर्मा निवासी बल्लाह, पंदेहड़, उनकी पत्नी ज्योति और बेटी मुस्कान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जबकि चौथे आरोपी की पहचान संजीव कुमार निवासी अरला के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से चिट्टा को कब्जे में लिया और आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब इन्हें सोेमवार को अदालत में पेश करेगी और रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। पुलिस को इनसे पूछताछ पर अहम खुलासे होने की आशंका है। एएसपी ने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि इस पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed