{"_id":"685073e6366458bb7805998e","slug":"foundation-stone-of-martyr-major-somnath-sharma-forest-garden-laid-kangra-news-c-95-1-ssml1021-181670-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बलिदानी मेजर सोमनाथ शर्मा वन वाटिका का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बलिदानी मेजर सोमनाथ शर्मा वन वाटिका का शिलान्यास
विज्ञापन
डाढ़ में बलिदानी मेजर सोमनाथ शर्मा (परमवीर चक्र विजेता) वन वाटिका का शिलान्यास करते सेवानिवृत्त
चामुंडा (कांगड़ा)। परमवीर चक्र विजेता बलिदानी मेजर सोमनाथ शर्मा वन वाटिका का शिलान्यास सोमवार को वन परिक्षेत्र पालमपुर में उनके पैतृक गांव डाढ में हुआ। सेवानिवृत्त चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ वीएन शर्मा ने इसकी आधारशिला रखी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, सांसद कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र राजीव भारद्वाज, विधायक आशीष बुटेल और पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा की उपस्थिति में वन वाटिका शिलान्यास किया।
वीएन शर्मा ने कहा कि बलिदानी मेजर सोमनाथ शर्मा की वीरता और शौर्य हम सभी को देश के रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने स्वतंत्र भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता बलिदानी मेजर सोमनाथ शर्मा को नमन करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में निर्मित किया जा रही वन वाटिका भव्य और शानदार बननी चाहिए। इसके लिए स्थानीय जनता का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। उन्होंने अपनी तरफ से सहयोग के रूप में एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
इससे पहले लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज ने बलिदानी सोमनाथ शर्मा की स्मृति में बनने वाली वन वाटिका के शिलान्यास समारोह में शामिल होने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानी मेजर सोमनाथ शर्मा हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। वन वाटिका के निर्माण में जरूरत पड़ने पर सांसद निधि से आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि सोमनाथ शर्मा स्मृति में बन रही वन वाटिका भव्य बने और आने वाली युवा पीढ़ी को देश सेवा का संदेश भी दें। उन्होंने कहा कि हिमानी चामुंडा माता मंदिर को वैष्णो देवी माता मंदिर की तर्ज पर विकसित करने के लिए लोकसभा में मामला उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक पालमपुर आशीष बुटेल ने बलिदानी मेजर सोमनाथ को नमन और उनके जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि हम सभी गौरवान्वित महसूस करते हैं कि मेजर सोमनाथ की जन्मभूमि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र का डाढ गांव है। पालमपुर क्षेत्र के वीरों ने देश की सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने वन वाटिका के निर्माण स्थल पर उपस्थित मंदिर और खेल मैदान को यथावत ही रहने देने का आग्रह किया, ताकि स्थानीय लोगों को कोई समस्या न हो। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी पालमपुर डॉ. संजीव शर्मा और एसीएफ ओम प्रकाश चंदेल आदि मौजूद रहे।