Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Foundation Day celebrated at NTPC Koldam

Kangra News: एनटीपीसी कोलडैम में मनाया स्थापना दिवस, स्पर्धाओं के विजेता सम्मानित

Sun, 08 Nov 2026 04:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 04:45 AM IST
विज्ञापन
Foundation Day celebrated at NTPC Koldam
स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण करते एनटीपीसी कोलडैम के परियोजना प्रमुख। -स्रोत : एनटीपीसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम में शनिवार को एनटीपीसी का 52वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परियोजना प्रमुख एसएस राव ने अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) मंगला हरिंद्रन, विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों की उपस्थिति में एनटीपीसी का ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से एनटीपीसी गीत गाया। अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख एसएस राव ने एनटीपीसी की पिछले वर्ष की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी देश का सबसे बड़ा विद्युत उत्पादक होने के साथ भारत के आर्थिक व औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

समारोह में सीआईएसएफ और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस दौरान सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को परियोजना प्रमुख ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंत में सभी ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed